
ललितपुर. जिले में शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। ताकि स्मार्ट क्लास में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का मानसिक और बौद्धिक विकास हो सके। इसके साथ ही वह टीवी के माध्यम से भी बहुत कुछ सीखेंगे। शासन के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास अनिवार्य है। ऐसी स्थिति में सामुदायिक सभी के सहयोग से विद्यालय को सज्जित कराएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शेष कार्य जल्दी पूरा करें। साथ ही विद्यालय में पक्की क्यारी बनवाकर पौधे रोपित करें।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की शिकायतें
हमीरपुर. जिले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रताड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी। जिसमें से ज्यादातर शिकायतें घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न संबंधी थी। महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए हैं। जिस पर महिला आयोग की सदस्य ने सख्त निर्देश देते हुए कहा की प्रथम दृष्टि में पीड़ित महिला के पति को बुलाकर समझाया जाए। सुधार न होने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए।
रेल रोको आंदोलन के चलते प्रशासनिक अफसर अलर्ट
कन्नौज. जिले में किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट दिखा। डीएम एसपी ने खुद ही कमान संभालते हुए रेलवे स्टेशन से लेकर रेलवे ट्रैक का मुआयना किया और और भारी मात्रा में फोर्स को रेलवे ट्रैक से लेकर रेलवे स्टेशन तक लगा दिया। इसी के साथ पुलिस ने किसान नेताओं को नजर बंद करते हुए रेल रोको अभियान पर सख्ती दिखाई। जिसके चलते किसान नेता कन्नौज में रेल रोको अभियान को सफल बनाने में असहाय दिखे।
फिल्म अभिनेत्री एवं गीतकार मल्लिका राजपूत ने लिया गृहस्थ सन्यास
सुलतानपुर. विपक्ष की किसान आंदोलन की साज़िश के चलते लेखिका व गीतकार मलिका राजपूत ने पीएम मोदी के समर्थन व भाजपा की स्थिति मजबूत करने हेतु गृहस्थ संन्यास परम अवधूत उग्रचण्डेश्वर कपाली बाबा ने उन्हें गृहस्थ सन्यास की दीक्षा दी। गृहस्थ सन्यास लेने के बाद उनका नाम बदलकर मां मैत्तरायणी योगिनी हो गया। फिल्म अभिनेत्री मल्लिका राजपूत के गृहस्थ सन्यासी बनने की चर्चा पूरे जिले में है। मुंबई मायानगरी से सम्बंध रखने वाली मलिका राजपूत अपने कर्म क्षेत्र में काफ़ी अच्छा प्रभाव रखती हैं। अभी तक उन्होंने 1 फ़िल्म, 2 वेब सिरीज़, 6000 ग़ज़लें व नामचीन सिंगर जगजीत सिंह से लेकर पद्म श्री भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ साथ कई सिंगर व म्यूज़िक कम्पनी के साथ काम किया है।
निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर हादसे में एक की मौत, एक घायल
श्रावस्ती. जिले की भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंडियन ऑयल के निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद डीएम और एसपी ने घटना स्थल और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भखलापुल के पास इंडियन ऑयल द्वारा एक पेट्रोल पंप का निर्माण कराया जा रहा है। बेस टैंक के नीचे काम करने उतरे दो मजदूरों पर अचानक मिट्टी ढह गई। जिसमें दो मजदूर दब गए। जहां इस घटना से अफरा तफरी मच गई।
Published on:
18 Feb 2021 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
