
akhilesh
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधयक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कई दलों के दिग्गजों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अखिलेश यादव ने कांग्रेस औऱ बहुजन समाज पार्टी को झटका देते हुए पूर्व सांसद व पूर्व एमएलसी को पार्टी में शामिल कराया। कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद रमाकांत यादव की रविवार को घर वापसी हुई। उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ज्वाइन करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव देश की राजनीति के भविष्य हैं।
बसपा पूर्व एमएमलसी अब सपा में, पूर्व सांसद की बहन भी शामिल-
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों की सूची बहुत लंबी है। इनमें बहुजन समाज पार्टी के पूर्व एमएलसी अतहर खान का नाम भी शामिल है। वह बसपा छोड़ कर सपा में आए हैं। वहीं पूर्व सांसद स्व फूलनदेवी की बहन रुक्मणि देवी ने भी सपा ज्वाइन की। इससे पूर्व हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ जाते समय रमाकांत यादव अमेठी की सीमा में जगह-जगह समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। वे लखनऊ जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे थे।
रमाकांत के समर्थक देख बोले अखिलेश-
रमाकांत का काफिला देख अखिलेश यादव ने पर कहा कि हम उन्हें बताना भूल गए कि इतनी संख्या में लोगों को लेकर न आए, हम आजमगढ़ में ही कोई कार्यक्रम करेंगे। लेकिन वह यहां सैकड़ों समर्थकों के साथ आ गए। उनका पार्टी में स्वागत है।
सपा परिवार बढ़ेगा-
अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि सपा का परिवार बढ़ेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग सपा में शामिल होंगे, जिससे हम चुनौतियों का मुकाबला कर सकेंगे। हमें अपनी ताकत पर भरोसा है। और ऐसा ही रहा तो 2022 में हम भाजपा को यूपी से हटाएंगे। उन्होंने कहा कि हमे रमाकांत यादव के साथ पहले भी काम करने का मौका मिला। आजमगढ़ में उनके बडी़ संख्या में सहयोगी साथी है। आने वाले समय में हम एक साख काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र में भी यूपी की ताकत फैला रहे हैं। महाराष्ट्र चुनाव में सपा अच्ची सीटें मिलेंगे।
Updated on:
06 Oct 2019 02:20 pm
Published on:
06 Oct 2019 01:52 pm
