
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज संसद में पेश किया जा रहा है। इस बजट में वित्त मंत्री ने यूपी को कई सौगातें दी हैं। लोकसभा में सीतारमण ने 1000 आईटीआई को अपग्रेड करने का ऐलान किया है। इसमें सबसे ज्यादा 71 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश में हैं, इससे राज्य को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है।
आईटीआई को अपग्रेड करने के साथ ही मॉडल स्किलिंग लोन स्कीम की भी घोषणा की गई है। इसमें 7.5 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। वित्त मंत्री ने रोजगार के मोर्चे पर अहम घोषणाएं की है। इस बार के बजट में युवाओं को खास तोहफा मिला है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि पहली बार नौकरी करने वालों के लिए (सभी औपचारिक क्षेत्रों में नए प्रवेशकों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा।
इसके अलावा विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में EPFO दिशा-निर्देशों के अनुसार कर्मचारियों और नियोक्ताओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को सहायता जिसमें सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त रोजगार, 50 लाख लोगों को अतिरिक्त रोजगार देने के लिए प्रोत्साहन योजना शामिल है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार सरकार 5 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देने की योजना शुरू करेगी जिसमें उन्हें हर महीने 5000 से 6000 रुपए तक की सहायता की जाएगी
Updated on:
23 Jul 2024 01:16 pm
Published on:
23 Jul 2024 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
