6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budget 2024: आम बजट पर सीएम योगी की सामने आई प्रतिक्रिया, किसानों के लिए बताया खास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बजट 2024 को लेकर कहा कि ये बजट 140 करोड़ देशवासियों की आशा, आकांक्षा और अमृत काल के संकल्पों को पूरा करने वाला सिद्ध होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Swati Tiwari

Jul 23, 2024

yogi adityanath

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज संसद में पेश किया जा रहा है। इसमें उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। बजट में विकास और युवाओं के रोजगार के लिए बड़े ऐलान हुए। सरकार ने मीडिल क्लास के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। मोदी सरकार ने 7 लाख 75 हजार तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया है। इसके अलावा कैंसर की तीन दवाएं, सोना-चांदी से बने गहने और चमड़े से बने सामान को भी सस्ता किया गया है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की नई संसद में वित्त मंत्री ने देश का आम बजट प्रस्तुत किया है। ये बजट 140 करोड़ देशवासियों की आशा, आकांक्षा और अमृत काल के संकल्पों को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। आम बजट 2024-25 आत्मनिर्भर और विकसित भारत का एक दस्तावेज है। इस बजट में अंत्योदय की पावन भावना विकास की असीम संभावना है। इस बजट में किसानों की समृद्धि के लिए 1 लाख 52 हजार करोड़ रुपए कृषि और सहायक सेक्टर के लिए, महिला सशक्तिकरण के लिए 3 लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की आबादी इससे लाभान्वित होने वाली है... "