उत्तर रेलवे के क्षेत्र के कई सर्वे भी प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, मुरादाबाद, ऊंचाहार, लखनऊ-मानक नगर और सीतापुर में फ्लाई ओवर के सर्वे प्रस्तावित हैं। इसके अलावा फाफामऊ से उन्नाव के बीच वाया कुंडा हरनामगंज रेलवे लाइन के दोहरीकरण का सर्वे होना है, जिस पर 1600 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है।