
,,
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दिसंबर महीने से टोल टैक्स की वसूली होगी। बाइक के साथ सभी गाड़ियों पर भी टोल टैक्स लगेगा। UPEIDA यानी यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक बड़े लेवल की योजना पर सहमति बन गई है। नए नियम में संशोधित टोल के दाम भी प्रस्तावित हैं। इस पर अथॉरिटी जल्द ही आदेश जारी करेगी।
कितना होगा टोल टैक्स-
अथॉरिटी कार, जीप और वैन या हल्के मोटर वाहन पर 610 रुपए का TOLL TAX लेगा। वहीं हल्की व्यावसायिक मोटर गाड़ी, हल्की माल ढुलाई गाड़ी या मिनी बस पर मोटर मालिक को 965 रुपए का टोल टैक्स जमा करना होगा। साथ ही बस या ट्रक पर 1935 रुपए का टोल टैक्स देना होगा।
अभी कुछ महीने पहले ही 16 जुलाई 2022 को बुंदेलखंड का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ सीएम योगी ने किया था। अब इस पर टोल टैक्स शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। इस साल के आखिर तक इस हाईवे पर सफर के लिए टोल देना होगा। जिस पर उद्घाटन के बाद ही सड़क धसने से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे काफी सियासी चर्चे मे था।
14,716 करोड़ की बनी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होने वाले फायदे-नुकसान-
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चार लेन में 296 किलोमीटर लंबा हाईवे है। जो एनएच-35 पर चित्रकूट को इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ता है। यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को 14,716 करोड़ रुपए की लागत से बनाया है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सीधे तौर 7 जिलों को सुविधा हुई है। जिनमें इटावा, औरैया, जालौन, महोबा, बांदा और चित्रकूट शामिल है। यूपी में वाहन से चलने वालों के पॉकेट पर इसका असर पड़ सकता है।
Published on:
22 Oct 2022 02:49 pm
