3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब फर्जी पुलिस के चक्कर में फंस गईं कॉल गर्ल, जानें- फिर क्या हुआ उनका हश्र

पुलिस ने कॉलगर्ल को लूटने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, ये थे इनके लूटने के तरीके

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Nov 15, 2017

call girl trapped in fake police

लखनऊ. वो पहले कॉलगर्ल को फोन कर बुलाते थे और फिर सुनसान में ले जाकर उनसे लूटपाट और दुष्कर्म करते थे। राजधानी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भांडाफोड़ किया है जो अवैध रूप से फैली कालगर्ल सप्लायर एस्कॉर्ट सर्विस को लूटते थे। इस गिरोह के बदमाशों के निशाने पर कॉल गर्ल और दलालों का कैश, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान्य रहता था। पुलिस ने योजना बनाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार निवासी हैं, जिन पर देश भर के कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य बिहार और दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर कॉलगर्ल से मिला करते थे। इसके बाद सेक्स रैकेट चलाने के नाम पर फर्जी गिरफ्तारी और लूटपाट की जाती थी। पुलिस ने प्लान बनाकर इस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर हत्या, आपराधिक साजिश रचने, लूट और अपहरण समेत आईपीसी की अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों अनिल कुमार सिंह और राहुल सिन्हा के खिलाफ पटना, नई दिल्ली, हरियाणा, गुड़गांव और चिनहट समेत देशभर के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

कॉल गर्ल को होटल में बुलाकर..
आरोपी इंटरनेट के जरिए एस्कार्ट सर्विस संचालकों के फोन नंबर जुटाते थे और फिर कॉल गर्ल को फोन कर बुलाते थे। पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर अपराधियों ने बताया कि आरोपी कॉल गर्ल को फोन कर बुक करते थे। टाइम देकर कॉल गर्ल को किसी होटल में बुलाते थे। हर कॉल गर्ल के साथ एक दलाल भी आता था, जिसे रुपए देने की बात कहकर आरोपी सुनसान में ले जाकर लूटपाट कर दूसरे जिलों में फेंक देते थे। इस दौरान कॉल गर्ल के साथ वह दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कई बार कॉल गर्ल्स के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म जैसी वारदातों को भी अंदाम दिया है।

बदमाशों के निशाने पर रहते थी कॉल गर्ल और दलाल
गिरोह के बदमाशों के निशाने पर कॉल गर्ल और दलालों का कैश, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान रहता था। यह लोग लूटपाट के साथ कॉल गर्ल के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की वारदात भी करते थे। पुलिस ने बिहार के पटना निवासी अनिल कुमार सिंह और राहुल सिन्हा उर्फ राहुल आनंद शामिल हैं।

Story Loader