ऊर्जा निगम के एमडी ने अधिकारियों से कहा कि बकाएदारों कनेक्शन काटने से पहले फोन के माध्यम से भी सूचित करें। ताकि उन्हें बिल जमा कराने का एक अंतिम मौका दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बिजली भार बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करें। सभी मुख्य अभियंता सप्ताह में कम से कम दो बार अधीनस्थ अवर अभियंता स्तर तक के अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचालन संबंधित बिन्दुओं पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें।