23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन सवालों के जवाब नहीं दे पाए कुलदीप…

Unnao Rape Case : कुलदीप सिंह सेंगर को हिरासत में लेकर सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 14 Apr 2018, 2:23 PM IST

lucknow

लखनऊ. उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले शुक्रवार की सुबह उनके आवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। रात साढ़े नौ बजे उनकी गिरफ्तारी घोषित की गई। बांगरमऊ क्षेत्र से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का आज रात 3 बजे उनका मेडिकल कराया गया। लोहिया अस्पताल में गुपचुप तरीके से रात 3 बजे उनका मेडिकल हुआ।

उन्नाव गैंगरेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हिरासत में लेकर सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कुलदीप सिंह सेंगर से ये सवाल पूछे गए थे...

1 - सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर से पूरी घटना पूछी।

2 - सीबीआई ने विधायक से पूछा - घटना के वक्त कहां थे ?

3 - सीबीआई ने उस ऑडियो के बारे में भी पूछा है जो वायरल हुई।

4 - घटना के वक्त अतुल और महेश कहां थे ?

5 - पीड़ित परिवार को कैसे और कब से जानते हैं ?

6 - क्या घटना के बाद थाने में फोन करके मामले को दबाने की कोशिश की थी ?

7 - क्या अस्पताल में जबरदस्ती उनके कहने पर स्टेटमेंट पर अंगूठा लगाया गया था ?

8 - क्या पीड़िता कभी तुम्हारे घर आई थी ?

9 - पीड़िता के पहले वाली FIR की जानकारी क्या उसी वक्त हुई थी, जब FIR में जेल जाने वाले लड़के के घरवाले उससे मदद मांगने आए थे ?

10 - क्या शशि का घर आना-जाना था ?

11 - गांव में मारपीट की घटना कब हुई थी और कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे?

12 - मारपीट के बाद जब दोनों तरफ से FIR हुई थी तब क्या अतुल, महेश और पांच लोग नामजद के अलावा अज्ञात में कौन-कौन है ?

13 - विधायक की राजनीतिक साजिश की बात पर पूछा कि कौन है वो नेता ?

14 -गांव में तुम्हारी किस-किस से दुश्मनी थी ?

15 - मारपीट और गैंगरेप की घटना के बयानों पर उस वक्त की मौजूदा घटनाक्रम जानने के लिए सवाल पूछे।

16 - अतुल ने जो मारपीट की थी उसके बाद कुलदीप ने खुद जानबूझ कर पीड़ित परिवार के ऊपर मुकदमा लिखवाया था?

17 - पीड़ित के पिता की पिटाई क्या कुलदीप या अतुल के कहने पर हुई थी ?

18 - पीड़ित के पिता की मौत की खबर उन्हें कब मिली और फिर उन्होंने क्या किया?

19 - क्या इस घटना के बाद तुमने अपने लोगों को बुला कर अलग रंग देने की कोशिश की थी?

20 - जब मामला राज्य सरकार के पास था तो किसके कहने पर तुम खुद गिरफ्तारी देने पहुंचे थे एसएसपी के पास?

21 - विधायक से सीबीआई ने सीधा-सीधा दो टूक पूछा कि क्या आपने घटना को तोड़ने मोड़ने की कोशिश की है?