देश में इस समय गैंगरेप कांडों को लेकर चौतरफा माहौल गर्म है। यूपी के उन्नाव व् जम्मू कश्मीर के कठुआ में गैंगरेप की घटना ने भाजपा को डैमेज कंट्रोल करने पर मजबूर कर दिया है। येन केन प्रकारणेन भाजपा इन दोनों मामलों को यू टर्न देना चाहती है क्योंकि दोनों राज्यों में उसकी ही सरकार है, यूपी में पूर्ण बहुमत तो जम्मू कश्मीर में गठबंधन धर्म के तहत भाजपा सत्ता सुख भोग रही है।