
CBSE Board Exam Result 2023
CBSE Board Exam Result 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन के मुताबिक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के इसी हफ्ते में घोषित हो सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ले मुताबिक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 10 मई को आने की संभावना है। जो भी स्टूडेंट इस बार 10वीं और 12वीं का एग्जाम दिए है वो अपना रिजल्ट CBSE के ऑफिसियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर देख सकते है।
38 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम
CBSE Board 2023 के अनुसार इस बार कुल मिलकर 3883710 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। जिसमें से 21,86,940 स्टूडेंट्स ने 10वीं का पेपर दिया। वहीँ 16,96,770 स्टूडेंट्स ने 12वीं का एग्जाम दिया। इन स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। अभी कुछ दिन पहले ही यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स का रिजल्ट आया था। CBSE बोर्ड का एग्जाम 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक चली थी। तभी यह बताया गया था कि इसका रिजल्ट मई के महीने में आएगा। लेकिन अब स्टूडेंट्स का इंतजार ख़तम हुआ।
Published on:
08 May 2023 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
