8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ की इलेक्ट्रिक बसों में सुरक्षा के चाक चौबंध इंतज़ाम लगेंगे सीसी टीवी कैमरे

हर की इलेक्ट्रॉनिक बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह काम किया जायेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Pragati Tiwari

•

Updated: 2 Oct 2021, 10:20 PM IST

लखनऊ की इलेक्ट्रिक बसों में सुरक्षा के चाक चौबंध इंतज़ाम लगेंगे सीसी टीवी कैमरे

लखनऊ की इलेक्ट्रिक बसों में सुरक्षा के चाक चौबंध इंतज़ाम लगेंगे सीसी टीवी कैमरे

लखनऊ. शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों electric bus lucknow को स्मार्ट बनाने की पूरी तयारी कर ली गयी है। अब शहर की इलेक्ट्रॉनिक बसों में सीसीटीवी CCTV कैमरे लगाए जायेंगे। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह काम किया जायेगा। साथ ही इसमें स्पीकर भी लगाए जायेंगे जिससे स्टॉपेज आने के पहले ही बस में स्पीकर के द्वारा यह पता चला जायेगा कि कौन सा स्टॉपेज आने वाला है। ये साडी व्यवस्था ऑनलाइन रखी जाएगी। इस व्यवस्था को ऑनलाइन रखा जायेगा।
एलईडी स्क्रीन पर दिखेंगी सारी जानकारी
नगर बस प्रबंधन ने बस की सभी जानकारियों को एलईडी LED पर दिखाने की व्यवस्था रखा है अभी बसों में इस व्यवस्था का ट्रायल हो रहा है बाद में सभी बसों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। इस कार्यक्रम को स्मार्ट सिटी से जोड़ दिया जायेगा। जिससे डिजिटल तरीके से सभी जानकारियां यात्रियों तक पहुंच जाएँगी। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया यह कदम
शहर में सुरक्षा की चैन को और भी मज़बूत करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया गया है। जिससे बसों में होने वाली अभद्रता और अपराधिक मामलो की जाँच हो सकेगी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओ को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। किसी भी तरह की शिकायत होने पर कंप्यूटर पर ई-बस और पूरे घटनाक्रम को तुरंत देखा जा सकेगा जिसे रिकार्ड किया जा सकेगा और उस रिकॉर्डिंग के आधार पर ही अपराधी को सज़ा दी जाएगी।