
Central employee DA increase by 3% लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार(Central Government) ने केंद्रीय कर्मचारियों(Central employee) के डीए(DA) में 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है। केन्द्र सरकार के फैसले के बाद अब केन्द्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। केन्द्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशन धारकों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों के डीए को 31 से बढ़ाकर 34 फ़ीसदी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। यह बढ़ोतरी 3 जनवरी 2022 से मान्य होगी। केंद्रीय कर्मचारियों को इस फैसले का लंबे समय से इंतजार था। होली से पहले ही इस संबंध में घोषणा होने की संभावना जताई जा रही थी। केन्द्र द्वारा डीए को लेकर लिए गए फैसले के बाद अब राज्य सरकार से उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारी भी डीए बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारियों में खुशी की लहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी की लहर है। लोग केंद्र सरकार को इस फैसले के लिए बधाई दे रहे हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद डीएम में 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी का अलग-अल बेसिक सैलरी के अनुसार कर्मचारियों व अधिकारियों को अलग-अलग लाभ मिलेगा।
ऐसे समझें
बढ़े हुए डीए के लाभ को ऐसे समझा जा सकता है कि यदि किसी कर्मचारियों का मूल वेतन 18000 है तो उसे हर महीने के डीएए की मद में 6120 मिलेंगे व सालाना 40 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं जिन कर्मचारियों का मूल वेतन 56000 हैं उन्हें डीए की मद के रुप में प्रतिमा 19040 रुपये व सालाना 228480 रुपये मिलेंगे। अब तक 47.6 8 लाख कर्मचारियों व 68.6 लाख पेंशनरों को नए वेतन व पेंशन में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता व एरियर जुड़ कर मिलेगा।
Updated on:
31 Mar 2022 12:37 pm
Published on:
31 Mar 2022 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
