16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस साल पड़ रहे कुल 5 ग्रहण, बदल जाएंगी दशाएं, जानें क्या हैं इसकी तिथियां

Eclipse 2019 : इस साल 5 ग्रहण (Eclipse) लगेंगे और इससे दशाएं बदलेंगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Jan 19, 2019

lucknow

इस साल पड़ रहे कुल 5 ग्रहण, बदल जाएंगी दशाएं, जानें क्या हैं इसकी तिथियां

लखनऊ. ये साल आपके लिये कुछ अलग कर सकता है। इसका कारण है कि इस साल 5 ग्रहण (Eclipse) लगेंगे और इससे दशाएं बदलेंगी। इन पांच ग्रहण में से 2 चंद्रग्रहण (Lunar eclipse) और 3 सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) हैं। हालांकि वैज्ञानिक नजरिये से देखें तो इसका कोई असर नहीं होता है लेकिन ज्योतिष के नज़रिए से देखें तो ग्रहण से केवल प्रकृति ही नहीं बल्कि इंसानी जिंदगी पर भी प्रभाव डालता है। जब-जब ग्रहण होते हैं तो वातावरण में कुछ न कुछ हलचल ज़रूर होती है ठीक उसी तरह ग्रहण का असर राशियों पर भी देखने को मिलता है। इस साल 2019 में कुल 5 ग्रहण होने वाले हैं। जिनमें से 2 चंद्रग्रहण होंगे और 3 सूर्यग्रहण। इनमें से साल का पहला ग्रहण पहले महीने जनवरी के पहले ही हफ्ते यानि 6 जनवरी, 2019 को पड़ चुका है। राजधानी लखनऊ के रहने वाले ज्योतिष आचार्य अशोक त्रिपाठी ने बताया कि ये सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन हुआ था लिहाज़ा इस सूर्यग्रहण का भी काफी महत्व था। वही अब साल का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी को पड़ने जा रहा है ये ग्रहण भी बेहद खास है क्योंकि इस दिन पौष पूर्णिमा है। यहां देखें कब कब कौन सा सूर्य ग्रहण है।

इस साल के सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse in India 2019)

इस साल 3 सूर्य ग्रहण पड़ेंगे। इनमें से एक सूर्यग्रहण 6 जनवरी, 2019 को हो चुका है। दूसरा सूर्यग्रहण 2 जुलाई, 2019 को है। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा लेकिन खास बात ये है कि ये ग्रहण भी भारत में नज़र नहीं आएगा। वहीं तीसरा सूर्यग्रहण 26 दिसंबर, 2019 को पड़ेगा। ये सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा।

इस साल के चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse in India 2019)

इस साल कुल 2 चंद्रग्रहण होंगे। इनमें से केवल एक ग्रहण ही भारत में दिखाई देगा। जबकि एक ग्रहण भारत में नज़र नहीं आएगा। पहला चन्द्रग्रहण 21 जनवरी, 2019 को पड़ेगा। ये पौष पूर्णिमा (Posh Purnima) पर है जो सुबह 10.11 बजे से लेकर 11.12 बजे तक रहेगा। हालांकि ये ग्रहण भी भारत में नज़र नहीं आएगा। ये ग्रहण न्यूयार्क, लॉस एंजिलेस, लंदन, शिकागो, एथेंस, पेरिस, मास्को, ब्रेसेल्स और वाशिंगटन डीसी में दिखेगा। वहीं दूसरा ग्रहण 16 जुलाई, 2019 ये ग्रहण भारत में भी नज़र आएगा जो रात 1.31 से सुबह 4.29 तक रहेगा। ये आंशिक चंद्रग्रहण होगा।