23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hariyali Teej 2023: पति की लम्बी आयु के लिए इस विशेष मंत्र का करें जाप, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

Hariyali Teej 2023: आज के दिन पूजा-पाठ के दौरान कुछ अमोघ मंत्र का जाप करने से तमाम परेशानियां दूर होती हैं, मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और पति की आयु लम्बी होती है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aniket Gupta

Aug 19, 2023

Hariyali Teej 2023

पति की लम्बी आयु के लिए इस विशेष मंत्र का करें जाप

Hariyali Teej 2023: हिन्दू धर्म में तीज त्योहार का पर्व बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना गया है। सनातन धर्म को मानने वाली महिलाएं, जो अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। वे सभी इस पर्व को बड़े ही श्रद्धा और मन से करती हैं। आज यानी 19 अगस्त को पुरे देश भर में हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन व्रत रखने वाली सुहागन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति बने रहने को लेकर संकल्प लेती हैं। बता दें, हरियाली तीज का पर्व हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस खास दिन पर सुहागन महिलाएं हरे रंग की साडी/वस्त्र पहन कर, सुहाग से संबंधित सारे श्रृंगार करती हैं और व्रत रहती हैं।

ज्योतिषी नीरज भारद्वाज ने क्या बताया?
रामनगरी अयोध्या के ज्योतिषी नीरज भारद्वाज बताते हैं कि देशभर में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। आज ही के दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। सुहागन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु और वैवाहिक जीवन में खुशियाली के लिए भगवान से कामना करती है। वहीँ, आज के दिन पूजा-पाठ के दौरान कुछ अमोघ मंत्र का जाप करने से तमाम परेशानियां दूर होती हैं, मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और पति की आयु लम्बी होती है।

पति की लंबी आयु के लिए इस मंत्र का करें जाप
यदि आप भी आज के दिन अपने पति की लम्बी आयु के लिए यह खास व्रत करती हैं तो आप भी आज भगवन की पूजा के दौरान आप इस मंत्र का जाप कर सकती हैं।

हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।