
मुख्यमंत्री ने पीलीभीत में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिए निर्देश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा : बस चालक की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत।
मृतक संख्या 9 हुई। बड़ा हादसा देखकर सिपाही को पड़ा दिल का दौरा। हालत बिगड़ने पर बरेली रेफर
बुलेरो और रोडवेज की भिड़ंत में बस पलटी 7 लोगों की मौत और 32 घायल।
पुलिस ने घायलों को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल पीलीभीत के लिए रेफर कर दिया गया। यह हादसा पीलीभीत खुटार रोड एनएच 730 पर बारी बुझिया के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ।
पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
Published on:
17 Oct 2020 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
