7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Family ID से एक सदस्य को मिलेगी नौकरी, जानिए क्या आया आदेश

मुख्य सचिव ने सभी जरूरतमंदों की फैमिली आईडी बनाये जाने को लेकर और उससे मिलने वाली सुविधाओं को लेकर निर्देश जारी किये।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jun 03, 2023

  Family ID योजना

Family ID योजना

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने के संकल्प के क्रम में प्रदेश में परिवार आईडी बनायी जा रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित समस्त योजनाओं का डेटाबेस प्राप्त कर उसे परिवार कल्याण पास बुक एवं फैमली आईडी से जोड़ा जाए।


शासकीय योजनाओं को मिलेगा लाभ

मुख्य सचिव ने कहा कि हर परिवार के न्यूनतम परिवार आईडी के माध्यम से प्राप्त एकीकृत डेटाबेस के आधार पर रोजगार से वंचित परिवारों का चिन्हांकन कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। इस योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि प्रदेश का कोई भी परिवार शासकीय योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहे।


राशन कार्ड नहीं है तो पंजीकरण करे

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में निवासरत लगभग 3.61 करोड़ परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पा रहे हैं। इन परिवारों की राशनकार्ड संख्या ही Family ID होगी। जबकि ऐसे परिवार जो कि राशन कार्ड धारक नहीं है, वह पोर्टल पर पंजीयन कर परिवार आईडी प्राप्त कर सकते हैं।