9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM योगी बोले- क्रिसमस मनाएं पर धर्मांतरण की घटना ना होने पाए

क्रिसमस के त्योहार पर योगी ने कहा की धर्मांतरण की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Dec 24, 2022

yogi_3.jpg

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में क्रिसमस के मौके पर धर्म बदलने की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के त्योहार पर शांतिपूर्वक माहौल बनाने की व्यवस्था की जाए। आदेश का उल्लघंन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कुछ माह पूर्व सहज संवाद के माध्यम से हमने धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जाने का काम किया था। लोगों ने व्यापक जनहित को प्राथमिकता देते हुए खुद ही लाउडस्पीकर हटाए थे। इसकी पूरे देश में सराहना हुई थी। कुछ जिलों में फिर से लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं, यह स्वीकार्य नहीं है।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि अफसर ये ध्य़ान दें कि लाउडस्पीकर फिर से ना लगा दिए जाएं। सीएम शुक्रवार शाम को जोन, मंडल, रेंज व जिला स्तर के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था पर बैठक की। ये बैठक वर्चुअली की गई।