8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CISF भर्ती: इंस्पेक्टर, ASI के पद पर लड़कियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण, भर्ती की तारीख घोषित

उत्तर प्रदेश में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल मे भर्ती को लेकर घोषणा कर दी गई है। इसमें अब लड़कियों को भी बड़े पैमाने पर आरक्षण देकर भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा ईडबल्यूएस अर्थात आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी इसमें छूट दी जाएगी।  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Sep 09, 2022

CISF Bharti Yojna Sybolic Pics

CISF Bharti Yojna Sybolic Pics

सीआईएसएफ़ की ओर से निकली गई भर्ती सूचना के अनुसार हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के तौर पर कुल 540 जवानों की भर्ती होनी है। इसकी सीधी भर्ती की शुरुआत 26 सितंबर से होगी। सीआईएसएफ़ की इन भर्तियों को प्रयागराज, वाराणसी, बरेली और लखनऊ में आयोजन किया जा सकता है। हालांकि इसकी पूर्ण जानकारी के लिए https://www.cisf.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।


फॉर्म भरने के लिए योग्यता क्या चाहिए
सीआईएसएफ़ की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 अथवा समकक्ष पास होना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन करने वालों की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अर्थात आवेदन करने वाले का जन्म 26 अक्टूबर 1997 से 25 अक्टूबर 2004 के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी शारीरिक तौर पर फिट और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। दौड़ने की गति, छलांग, ऊंची कूद जैसी शारीरिक परीक्षाओं के लिए तैयार होना चाहिए।

कब और कैसे होगी सीआईएसएफ़ भर्ती

सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के पुरुषों की लंबाई 170 सेंटीमीटर और लड़की की लंबाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 165 सेंटीमीटर किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह लंबाई 162.5 सेंटीमीटर रखी गई है। पूर्वोत्तर राज्यों की महिला अभ्यर्थी की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

आवेदन कब तक कर सकते हैं, फीस कितनी है
26 सितंबर 2022 से 26 अक्टूबर 2022 के बीच कभी भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही होगा। CISF की www.cisf.gov.in पर जाकर अपने से आवेदन भर सकते हैं। जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए फॉर्म फीस 100 रुपए है। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी फ्री में फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढे:शहद का व्यापार सिखाएगी सरकार, मधुमक्खी पालने की मुफ्त ट्रेनिंग, आज ही करें आवेदन

क्या है सीआईएसएफ़ बल
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अर्थात सीआईएसएफ़ को देश भर में सुरक्षा कवच के तौर पर बनाया गया है। इसकी शुरुआत वर्ष 1969 में की गई थी। जिसमे आणविक प्रतिष्ठान, अंतरिक्ष अधिष्ठान, एयरपोर्ट, बंदरगाह, सी पोर्ट, ऊर्जा संयंत्र इत्यादि कई प्रकार से अन्य प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए बनाया गया है।

यह भी पढे: नींव की खुदाई में मिला पानी पर तैरने वाला 7 किलो का 'पत्थर'

देश की अति संवेदनशील अन्य सभी प्रतिष्ठानों में भी सीआईएसएफ़ की ही सुरक्षा को लगाया गया है। इसके अलावा, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, प्रतिष्ठित विरासत स्मारकों और दिल्ली मेट्रो को संरक्षण प्रदान करता है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पास एक विशिष्ट वीआईपी सुरक्षा है जो महत्वूपर्ण व्यक्तियों को चैबीस घंटे सुरक्षा उपलब्ध करवाता है।