
CM Yogi Adityanath Reaction On CAA
Citizenship Amendment Act: पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी CAA लागू हो गया है। सोमवार शाम को मोदी सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। वहीं, देश में सीएए (CAA) लागू होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) का बधाई दी है। इसके साथ ही सत्ता और विपक्षी दल के नेताओं की भी प्रतिक्रिया आ रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मनुष्यता को आह्लादित करने वाले इस मानवीय निर्णय हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार एवं माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का धन्यवाद!
इस अधिनियम के अंतर्गत भारत की नागरिकता प्राप्त करने जा रहे सभी भाइयों-बहनों का हार्दिक अभिनन्दन!
सीएए (CAA) कानून के नियमों के मुताबिक अब केंद्र सरकार बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से भारत आए गैर मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देगी। इसमें हिंदू, सिख, पारसी, बौद्ध और ईसाई आते हैं। लेकिन उन्हें ही नागरिकता मिलेगी, जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ गए हैं। मतलब इस तारीख तक भारत में आकर बसे सभी गैरमुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पोर्टल भी तैयार है। अब नागरिकता प्राप्त करने के लिए इच्छुक इस पोर्टल पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।
Updated on:
11 Mar 2024, 8:12 PM IST
Published on:
11 Mar 2024, 8:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.