2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow Good News: कैंसर अस्पताल से PGI तक शुरू हुई City Bus Service, जानिए इनका समय

Lucknow Bus Service Timings: अब घर से निकलते समय नहीं होना होगा परेशान, नहीं बदलने होंगे कई टेम्पो, अब सफर हुआ आसान, देखिए PGI तक सीधा सफर समय सारिणी के साथ।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Sep 17, 2023

Cancer Hospital located in Ahimamau

Cancer Hospital located in Ahimamau

Lucknow Bus Service Update: अहिमामऊ स्थित कैंसर हॉस्पिटल से चारबाग होते हुए पीजीआई तक सफर करने वाले मरीजों और रोज सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी के निर्देश पर कैंसर अस्पताल से पीजीआई तक सिटी बसें शुरू की गई हैं।

तय हुआ किराया और समय सारणी
दुबग्गा डिपो के एआरएम ज्ञान चंद्र ने बताया कि बसों की समय सारणी और किराया तय करके बसों का संचालन शुरू हो गया है। चक गजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि निदेशक डा. आर. के. धीमान के निर्देशन में मरीजों के हितों में काम किया जा रहा है।

कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए सुबह से शाम तक बसे

प्रदेश सरकार के नगरीय परिवहन निदेशालय ने कैंसर मरीजों को तोहफा दिया है। कैंसर इंस्टीट्यूट से सुबह 7.23 बजे, 7.53 बजे, 10.19 बजे, दोपहर 1.15 बजे, 1.45 बजे तथा पीजीआई से सुबह 8.51 बजे, 9.21 बजे, 11.47 बजे, दोपहर 12.17 बजे, 2.43 बजे, 3.13 बजे किया जाएगा।

Story Loader