29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महागठबंधन के खिलाफ कायम रहेगा भाजपा का गठबंधन, दलितों-पिछड़ों को जोड़कर माया-अखिलेश को देंगे चुनौती

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों को साथ रखते हुए चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है।

2 min read
Google source verification
apna dal rally

महागठबंधन के खिलाफ कायम रहेगा भाजपा का गठबंधन, दलितों-पिछड़ों को जोड़कर माया-अखिलेश को देंगे चुनौती

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के महागठबंधन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों को साथ रखते हुए चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल की जयंती पर लखनऊ में आयोजित जन स्वाभिमान रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने मंच साझा किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह सन्देश देने की कोशिश हुई कि पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग के उन वोटों को भाजपा अपने पक्ष में लामबंद करेगी जो बसपा और सपा से नाराज हैं। मंच से एक ओर जहां आरक्षण की पैरवी हुई, मुस्लिमों को साथ लाने का आवाहन हुआ तो दूसरी ओर सबका साथ - सबका विकास का नारा बुलंद किया गया।

दलितों-पिछड़ों की भागीदारी बढ़ाने की वकालत

भाजपा और अपना दल के बीच चल रही मनमुटाव की खबरों के बीच सोने लाल पटेल की जयंती पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भ्रमण के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मुख्यमंत्रियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अभी उनकी पार्टी अपना दल ने केंद्र और राज्य सरकार सरकार में भागीदारी हासिल की है, लेकिन अभी बहुत आगे जाना है। आबादी के अनुपात में दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को उनकी भागीदारी मिलनी चाहिए। कार्यपालिका और न्यायपालिका में दलितों पिछड़ों को वह भागीदारी नहीं मिल सकी है जो मिलनी चाहिए थी।

जातिवाद ने देश को बनाया गुलाम

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद केंद्रीय मंत्री और लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा कि जातिवाद ने इस देश को गुलाम बना कर रखा है। क्रांति वो करता है जो ऊंची जाति में पैदा होकर दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए लड़ता है। भगवान बुद्ध क्षत्रिय थे लेकिन उन्होंने सामाजिक विषमता के खिलाफ जिहाद छेड़ा था। दयानन्द सरस्वती ब्राह्मण थे। वीपी सिंह क्षत्रिय थे। वे न होते तो मंडल कमीशन का अता पता नहीं होता। सुप्रीम कोर्ट ने दलितों के आरक्षण और प्रमोशन में रिजर्वेशन पर ज़रा भी इधर उधर किया तो हमारे पास हथियार है। हम अध्यादेश लाएंगे।

गठबंधन को सराहा

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों को 50-55 वर्षों तक शासन करने का मौक़ा मिला, उन्होंने गरीबों के लिए कोई ठोस कार्यक्रम नहीं बनाया। बाबा साहब का सपना था कि सभी को बराबर हक मिले। सामाजिक और आर्थिक समानता के साथ ही शैक्षणिक समानता की भी जरूरत है। कुछ लोगों ने सामाजिक न्याय के नाम पर अपने परिवार और जाति के लोगों का भला किया और कानून की धज्जियाँ उड़ाई। पहले बिजली चार जिलों के लिए आरक्षित था, अब सभी जिलों को बराबरी से बिजली दी जा रही है। सहयोगी दलों का धर्म क्या होना चाहिए, यह अपना दल से सीखना चाहिए। हमारा गठबंधन बेहतर चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को आगे बढ़ाने में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल कदम से कदम मिलाकर साथ चल रहे हैं।