15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पंचायत चुनाव से पहले सीएम योगी ने फिर किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ढाई दर्जन IAS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर आईएएस अफसरों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Mar 04, 2021

यूपी पंचायत चुनाव से पहले सीएम योगी ने फिर किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ढाई दर्जन IAS अफसरों का किया तबादला, देखें लिस्ट

यूपी पंचायत चुनाव से पहले सीएम योगी ने फिर किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ढाई दर्जन IAS अफसरों का किया तबादला, देखें लिस्ट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर आईएएस अफसरों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया गया है। एक दिन पहले भी डीएम कमिश्नर समेत छह अफसरों के तबादले किए गए थे। इसके बाद अब सरकार ने करीब 31 और आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। अनिता मेश्राम को मंडलायुक्त मेरठ के पद से हटाकर मुख्य सचिव का मुख्य स्टॉफ ऑफिसर बनाया गया है, तो बी हिकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार बनाया गया है। रणवीर प्रसाद को नया राहत आयुक्त बनाया गया है।

इनको भी मिली नई जिम्मेदारी

राजेंद्र पेंसिया को आगरा विकास प्राधिकरण को उपाध्यक्ष, अंकित खंडेलवार को सीडीओ अलीगढ़, देवेंद्र कुशवाहा विशेष सचिव एपीसी, सी अरुण मौली सीडीओ फर्रुखाबाद, विपिन जैन संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम बनाए गए हैं। प्रवीण वर्मा सीडीओ बलिया, कृष्ण कुमार गुप्त संयुक्त राज्य निर्वाचन अधिकारी, अमनदीप डुली एसीईओ ग्रेटर नोएडा, रिया केजरीवाल सीडीओ बलरामपुर, अनुज मलिक सीडीओ कुशीनगर, राजा गणपति निदेशक प्रशासन चिकित्सा स्वास्थ्य, प्रेरणा सिंह सीडीओ इटावा, अनीता यादव सीडीओ अयोध्या बनाई गई हैं। वहीं अंजनी कुमार सिंह निदेशक मंडी, दिनेश चंद विशेष सचिव संस्कृति बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: SBI में नहीं है अकाउंट तो तुरंत खुलवा लें, बैंक अपने खाताधारकों को दे रहा 2 लाख रुपये का सीधा फायदा