
सीएम योगी ने किया आपात सेवा नंबर 112 का शुभारंभ, जनता को मिलेंगी इस नंबर पर सेवाएं
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में डायल 112 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने आपात सेवा नंबर 112 का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि नई व्यवस्था के अंतर्गत पुलिस क्षेत्रीय भाषा में पीड़ित से बात करेगी। 112 नंबर को 80 से ज्यादा देशों में लागू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सबसे बड़े पर्व दिवाली (Diwali) से पूर्व यूपी पुलिस (UP Police) की एकीकृत आपात सेवा 112 और वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा पहल 'सवेरा' का एक साथ शुभारंभ होने पर उन्हें खुशी है। 112 नंबर ही सारी सुविधाएं मिलेंगी। पुलिस, फायर और एंबुलेंस की सेवा 112 से मिलेगी। नागरिक 112 नंबर पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
सुरक्षा का राज्य स्थापित करने में पुलिस की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून, शांति और सुरक्षा का राज स्थापित करने के लिए राज्य पुलिस बल की सर्वाधिक भूमिका होती है। देश के सबसे बड़े राज्य, सबसे बड़े पुलिस बल के आधुनिकीकरण के साथ-साथ एक विशेष प्रकार की विशिष्ट पहल की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे आम जन के विश्वास को अर्जित करने में मदद मिलती है। यूपी पुलिस बेहतर कानून व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। समय के अनुसार पुलिस बल में सुधार हुआ।
एक नंबर पर सभी सुविधाएं
लोगों को अलग-अलग कार्य के लिए अलग-अलग नंबर नहीं मिलाने पड़ेंगे। 100 और 108 नंबर की सभी सुविधाएं 112 नंबर पर मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि एंबुलेंस की सुविधा के लिए 108 के साथ लोग 112 नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। पहले कुछ मोबाइल नेटवर्क से 112 डायल करने पर समस्या होती थी। उसके समाधान में यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कई बार 100 नंबर पर डायल करने के बाद भी भौगोलिक स्थिति आदि को देखते हुए समय रहते पीड़ित की मदद नहीं हो पाती थी। अब 112 नंबर लागू हो जाने से तकनीक के माध्यम से कम रिस्पांस टाइम में पीड़ित तक पहुंचना संभव होगा।
महिला सुरक्षा की बढ़े भावना
112 नंबर को एंटी रोमियो स्क्वॉड (Anti Romeo Squad) और घरेलू हिंसा को लेकर लागू की गई सेवा के साथ जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि थाना स्तर पर इन सेवाओं को महिलाओं के लिए दिया जाए ताकि उनमें सुरक्षा की भावना बढ़े।
बता दें कि 100 नंबर को 112 में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई थी। डीजीपी ओपी सिंह ने पहले ही इसका सर्कुलर जारी कर दिया था। 112 इंडिया एप से यूपी की आपातकालीन सेवाओं को जोड़ जाएगा। 112 नंबर पर कॉल करने से नविगेशन में लोकेशन मिलेगी। वहीं, इस सेवा का विस्तार किया गया है और इससे फायर सर्विसेज, एंबुलेंस और एसडीआरएफ को भी जोड़ा गया है।
112 नंबर पर मिलने वाली सेवाएं
- कॉलर की ज्यादा सटीक लोकेशन से जल्दी पहुंचेगी पुलिस
- पुलिस वाहन कब और कहां यह वैज्ञानिक प्रणाली से होगा तय
- 112 नंबर का 108, 1090 व सीएम हेल्पलाइन के साथ एकीकरण
- 112 एसओएस एप से बटन दबाकर बुला सकते हैं पुलिस
बेहतर प्रक्रिया
- 112 नंबर पर पुलिस क्षेत्रीय भाषा में पीड़ित से बात कर सकेगी
- पुलिस के पहुंचने तक विशेषज्ञ सलाह मिलेगी जैसे आग में फंसे होने पर क्या किया जाए, डिप्रेशन आदि में क्या किया जाए
- हर कॉल पर पूर्ण विधिक कार्रवाई होगी
- बीट पुलिसकर्मी पीड़ित से मुलाकात कर समस्या करेंगे हल
ये भी पढ़ें:सस्ते हुए फ्लैट, 13 लाख तक घटी कीमतें
Updated on:
26 Oct 2019 12:54 pm
Published on:
26 Oct 2019 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
