24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे सीएम योगी, 45 मिनट चली मुलाकात

  CM Yogi meets Mohan Bhagwat: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे। संघ प्रमुख भागवत इन दिनों लखनऊ दौरे पर हैं।  

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Prateek Pandey

Sep 22, 2023

CM Yogi Adityanath meet Sangh chief Mohan Bhagwat in lucknow

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे। संघ प्रमुख भागवत इन दिनों लखनऊ दौरे पर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह संघ के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ प्रमुख से मुलाकात की।


राम मंदिर से जुडी जानकारियां दीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें प्रदेश सरकार के कामकाज, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह सहित सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री और संघ प्रमुख के बीच मुलाकात लगभग 45 मिनट तक चली। सीएम योगी ठीक 5:25 पर आए और 6:15 पर मुलाक़ात कर वापस चले गए।

हर गांव तक संघ पहुंचाना है लक्ष्य
तीन दिवसीय दौरे में अवध प्रांत में संघ के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी योजना कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। अवध प्रांत में 13 प्रशासनिक जिले, 26 संघ जिले, 174 खंड और 1819 मंडल हैं। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में 1765 और शहरी क्षेत्रों में 442 से अधिक शाखाएं संचालित हो रही हैं। आरएसएस प्रमुख अवध प्रांत के दौरे में कुटुंब बोधन, पर्यावरण संरक्षण, धर्म जागरण, ग्राम विकास, सामाजिक समरसता और गो सेवा गतिविधियों की भी समीक्षा करेंगे।