16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहनोई के निधन के बाद बहन के घर पहुंचे CM योगी, 45 मिनट तक रहे साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी बहन के राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Nazia Naaz

Jan 06, 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी बहन के राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद में अपनी बहन के घर पहुंचे। सीएम योगी अपने बहनोई राजेंद्र सिंह का निधन के बाद बहन से मिले और उनको सांत्वना दी। करीब 45 मिनट तक बहन के साथ रहने के बाद योगी आदित्यनाथ वापस आ गए।

67 साल के राजेंद्र सिंह का बुधवार रात को निधन हो गया था। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में थे। शुक्रवार को वो यूपी लौटे तो अपनी बहन के राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर पहुंचे।

राजेंद्र सिंह को एक जनवरी को हुआ था ब्रेन स्टॉक

परिवार ने बताया कि राजेंद्र सिंह को एक जनवरी को ब्रेन स्टोक हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने उनको कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती करायाथा। अस्पताल में उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। बुधवार शाम उनका ब्रेन डेड हो गया औैर रात करीब 2 बजे उनका निधन हो गया। जिसके बाद उनका दिल्ली के निगम बोध घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले- यूपी में कोई निवेश को तैयार नहीं, CM खुद उद्योगपतियों को मनाने गए हैं मुंबई

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग