4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर सीएम योगी गंभीर, हाई लेवल मीटिंग में लिए ये बड़े फैसले

कोरोना संक्रमण की रफ्तार थामने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलाई थी उच्चस्तरीय बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 23 Mar 2021, 2:09 PM IST

yogi_ji.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन-प्रशासन अलर्ट है। संक्रमण की रफ्तार थामने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में कोरोना संक्रमण की चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही होली समारोह, स्कूल-कॉलेज व परीक्षाएं, पंचायत चुनाव और कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भी दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में निर्णय लिया गया कि कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश रखा जाए। इसके अलावा जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षायें आयोजित की जा रही हैं, उन्हें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए सम्पन्न कराया जाए। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाए। वैक्सीन को खराब होने से हर हाल में रोका जाए।

प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर और शहरों में वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी या कर्मचारी तैनात होंगे जो दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की जांच होना सुनिश्चित करेंगे। संदिग्ध रोगी पाये जाने पर उन्हें क्वारंटीन करने की व्यवस्था और आरटीपीसीआर जांच कराते हुए कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यवाही की जिम्मेदारी भी इनके जिम्मे होगी। इसके अलावा प्रत्येक जिले में एक-एक डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक भी किया जाए। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाये। साथ ही इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर में प्रतिदिन कोविड-19 सम्बन्धी समीक्षाएं अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें : होली पर बिना अनुमित नहीं होंगे कोई कार्यक्रम, रेन डांस और शराब पार्टी पर भी रोक

होली को लेकर दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहारों पर कोई रोक नहीं है, लेकिन बिना स्थानीय प्रशासन की पूर्वानुमति के कोई भी जुलूस तथा कार्यक्रम या सार्वजनिक समारोह आयोजित न किए जाएं। 10 वर्ष की उम्र से कम के बच्चों, 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और गम्भीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने से बचाया जाये। साथ ही इन आयोजनों में सुनिश्चित किया जाए कि कोविड प्रोटोकॉल, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पूर्णतः पालन हो।

यह भी पढ़ें : इस बार होली पर क्या करें और क्या नहीं, गाइडलाइन जारी

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश