
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हुए कवि सम्मेलन में हिस्सा लिया।
सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा, “लखनऊ का सौभाग्य है कि वाजपेयी ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व संसद में किया।”
वाजपेयी ने दी नई विकास की दिशा: योगी
पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर बोलते हुए, CM योगी ने कहा कि वाजपेयी हमेशा मूल्य आधारित राजनीति करते थे। उन्होंने मूल्यहीन राजनीति को मौत का फंदा कहा था। योगी ने कहा कि पूर्व पीएम ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना Golden Quadrilateral scheme देकर देश को एक नई विकास अवधारणा पेश की थी।
CM योगी ने किया PM मोदी का जिक्र
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में वाजपेयी के संकल्पों को आज पूरा किया जा रहा है। CM ने सम्मलेन में कहा कि जब एक संवेदनशील सरकार बनती है। तो बिना भेदभाव के सबके लिए काम होता है।
योगी ने वाजपेयी को याद करते हुए कहा, "अटल जी ने एक बार कहा था कि अगर एक सपना टूटता है, तो दूसरा सपना देखें। अटल जी कहते थे कि एक आदमी न तो ऊंचा है और न ही नीचा है, न बड़ा है और न ही छोटा है, वह बस एक आदमी है।”
Published on:
25 Dec 2022 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
