8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने शुरू किया ‘टीका जीत का’ महाअभियान, कहा- कोरोना को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त हो रही

- सीएम योगी ने किया सबसे बड़े टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ, प्रदेश में युद्धस्तर पर बढ़ेगा वैक्सीनेशन अभियान.

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jun 01, 2021

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ. मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का आगाज किया। वह मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्‍टेडियम पहुंचे, जहां कोरोना के खिलाफ इस महाअभियान की शुरुआत हुई। 18 से 44 आयु वर्ग के 2100 और 45 साल से ज्‍यादा आयु वर्ग के लिए 3000 बूथों के साथ यूपी में महाभियान का आगाज किया गया। प्रदेश के अलग अलग जिलों में 200 अभिभावक स्‍पेशल बूथ भी शुरू किए गए हैं। इस माह 1 करोड़ से ज्यादा लोगों के वैक्‍सीनेशन का लक्ष्‍य रखा गया है।

वैक्‍सीनेशन अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा कवर देने के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम युद्धस्तर पर चल रहा है। हम सब जानते हैं कि अब तक पूरे देश मे 21 करोड़ से अधिक लोगो ने वैक्सीन ले लिया है। हर राज्य को उसकी आवश्यकता अनुरूप भारत सरकार वैक्सीन उपलब्ध करवा रही है। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 83 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अकेले जून महीने में हमारा लक्ष्य 90 लाख से 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का है । आज पहली जून है, 18 से 44 वर्ष आयु के सभी युवाओं को वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक विशेष अभियान शुरू हुआ है,इसके लिए हमने 2100 बूथ प्रदेश भर में स्थापित किये हैं। 45 वर्ष से ज्‍यादा आयु वर्ग के लिए 3 हजार बूथ पूरे प्रदेश में संचालित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- छोटा इमामबाड़ा बना टीकाकरण केन्‍द्र, अल्‍पसंख्‍यक समुदाय ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज से शुरू हुए विशेष अभियान में सभी 75 जनपदों में न्यायिक अधिकारियों और मीडिया के लिए स्पेशल बूथ बनाये गए हैं। 12 वर्ष से छोटे बच्चों के अभिभावकों के लिए भी 200 अभिभावक स्पेशल बूथ बनाये गए हैं। जिससे थर्ड वेव की आशंका है,उस से पहले हम लोग प्रदेश के अंदर 12 वर्ष की छोटी आयु के सभी बच्चों के अभिभावकों को कोरोना से सुरक्षा कवच के रूप में वैक्सीन उपलब्ध करवाया जा सके। ये संख्या आने वाले समय मे बढ़ेगी। योगी ने कहा कि 15 जून से राज्यकर्मियों और शिक्षकों के लिए भी कुछ स्पेशल बूथ बनाये गए हैं। 15 जून के बाद स्ट्रीट वेंडर्स , दूधिये, सब्जी विक्रेता, या जिनका सीधे आमजन मानस से संवाद होता है, उन सभी लोगों को भी स्पेशल बूथ के माध्यम से वैक्सिनेट करने की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कोरोना कर्फ्यू से तीन और जिलों को मिली राहत, अब केवल यहां पाबंदी रहेंगी जारी

कोरोना को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त हो रही: सीएम

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अब ये वैक्सीनेशन का कार्यक्रम युद्धस्तर पर बढ़ेगा। कोरोना की सेकेंड वेव को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने में हमको सफलता प्राप्त हो रही है। विगत 24 घण्टो में मात्र 1430 कोविड पॉजिटिव के मामले प्रदेश में आये हैं। प्रदेश के अंदर अब एक्टिव केसेज की संख्या मात्र 32 हजार रह गई है। आज से 61 जनपदों में कोरोना कर्फ्यू में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक छूट दी गई है। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि कोरोना प्रोटोकॉल के लिए जो बिहैवियर तय किया गया है, उसका पालन जरूर करें। मास्क और दो ग़ज़ की दूरी का पालन करें। हमारी निगरानी समितियां गांव गांव और मोहल्लों में जा रही है। टेस्ट कराने से कोई न भागे। ये सभी टेस्ट और वैक्‍सीन फ्री में हैं । हम वैक्सीन जरूर लें, यह वैक्सीन कोरोना महामारी में एक सुरक्षा कवच का काम करेगा।