31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानपरिषद में सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, कहा- कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलेगी…

CM Yogi on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री विधानपरिषद में समजवादीन पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने एक बार फिर मौलवी और कठमुल्लापन जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। आइए बताते हैं सीएम योगी ने क्या कहा ? 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 25 Feb 2025, 4:58 PM IST

CM Yogi

CM Yogi on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानपरिषद में एक बार फिर सपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के पीडीए को लेकर बड़ा बयान दिया और इसके साथ ही उन्हने कहा कि हम तो परंपरागत मुल्ला और मौलवी बनाने की बजाय बच्चों को वैज्ञानिक बनाना चाहते हैं। कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलेगी।

सीएम योगी ने क्या कहा ? 

वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट सत्र को लेकर सीएम योगी विधानपरिषद को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम तो परंपरागत मुल्ला और मौलवी बनाने की बजाय बच्चों को वैज्ञानिक बनाना चाहते हैं। स्कूलों में आधुनिकीकरण किया जा रहा है। अब प्रदेश में कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलेगी।

अखिलेश पर साधा निशाना 

सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर कहा कि हमारे विपक्षी दल पहले किसी चीज का उपहास उड़ाते हैं, विरोध करते हैं, चर्चा से भागने का प्रयास करते हैं और अंततः उसको स्वीकृति भी देने के लिए तत्पर होते हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी स्नान करके आ गए, यह उनकी स्वीकृति का ही प्रमाण है।

यह भी पढ़ें: यूनिकॉर्न कंपनीज के कॉन्क्लेव में पहुंचे सीएम योगी, कहा-जॉब क्रिएटर बनने पर फोकस करें युवा

प्रयागराज ने देश को दिखाया आइना 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज के साथ-साथ अयोध्या और काशी में भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। प्रयागराज ने देश के उन लोगों को आईना दिखाने का काम किया है, जो भारत और भारतीयता को, सनातन परंपरा को अक्सर कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करते थे।