हार्ट में ब्लॉकेज उठा सीने में दर्द-
कहा जा रहा है कि हार्ट में ब्लॉकेज की संभावना के चलते उनकी एंजियोग्राफी की गई है, जिसमें उनकी तीनों धमनियों में ब्लॉक पाये गए है। इसके बाद एंजियोप्लास्टी करके तीन स्टंट डाले गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री के लोहिया इंंस्टीट्यूट में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल के बाहर पहुंच गए। सीएम योगी देर रात उनसे मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी उनसे मिले पहुंच सकते हैं।