लखनऊ. कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर पहले से ही सरकार स्पष्ट रूप से कह चुकी है कि प्राथमिकता के अनुसार ही लोगों का टीकाकरण होगा। कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, प्रोटोकॉल (Covid Protocol) के अनुसार ही वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी आज खुद के टीकाकरण के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब उनकी बारी आएगी, तभी वह वैक्सीन लगवाएंगे। उससे पहले नहीं।