21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Yogi ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, बोले- भाजपा मजबूती से कर रही देश का विकास

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूती के साथ देश का विकास कर रही है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Sep 25, 2024

CM Yogi, UP news, local news, hindi news,latest news, BJP, Noida news

CM Yogi

CM Yogi: सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का चिंतन मनन आज भी भारतीय लोकतंत्र के लिए प्रासंगिक है। पंडित दीनदयाल के कारण ही गांव, गरीब, किसान और महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंडे में शामिल हुए।

'पंडितजी ने भारतीय राजनीति को दी नई दिशा'

पंडितजी ने 60-70 साल पहले जो जीवन दर्शन अपने विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। हर हाथ को काम हो, हर खेत को पानी हो, आर्थिक प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर चढ़े हुए व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे नीचे खड़े हुए व्यक्ति के माध्यम से किया जाना चाहिए। यह दिशा आज से 70 साल पहले पंडित जी ने दी थी।

'80 करोड़ लोग ले रहे हैं फ्री राशन का लाभ'

सीएम योगी ने कहा कि देश में 80 करोड़ लोग फ्री में राशन का लाभ ले रहे हैं। 10 करोड़ लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी के विजन को जमीन पर उतार रहे हैं। भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल के रूप में काम कर रहा है। महानगर की टीम को बधाई देता हूं।

यह भी पढ़ें: 6 गांव में दहशत फैलाने वाला बाघ निकला बहरा, वन विभाग टीम ने अभियान चलाकर पकड़ा

BJP का बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू

सीएम ने कहा पीएम मोदी कहते हैं, बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसके साथ ही भाजपा ने आज से ही बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक ओर जहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर हम उनका स्मरण कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने पंडित जी की जयंती को अपने सदस्यता अभियान की तिथि के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।