15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Monsoon Session: अखिलेश के बयान पर सीएम योगी का पलटवार, बोले- विरोधी दल के नेता को केवल गोरखपुर की बाढ़ ही दिखी लेकिन….

UP Monsoon Session 2023: मानसून सत्र के अखिरी दिन विधानसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Aug 11, 2023

CM Yogi react on Akhilesh statement, said opposition leader only saw flood of Gorakhpur

अखिलेश के बयानों पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने पलटवार किया।

UP Monsoon Session 2023: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज पांचवां यानी अंतिम दिन है। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कई मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्‍ली और यूपी के इंजन आपस से टकरा रहे हैं। इनमें कोई तालमेल नहीं है।

अखिलेश यादव ने किसानों, बाढ़ और अन्य मुद्दों पर योगी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर बाढ़ का भी जिक्र किया।

उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं: योगी
अखिलेश यादव पर सीएम योगी ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं। क्योंकि जो लोग जन्म से चांदी की चम्मच में खाने के आदी हैं वो एक गरीब की पीढ़ा को क्या समझेंगे। पिछड़ों की पीड़ा को क्या समझेंगे। महोदय, महान नेता चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि देश की प्रगति का मार्ग खेत, खलियानों और गलियों से होकर जाता है। इस बात को अगर समाजवादी पार्टी ने इस को ध्यान में रखा होता है तो इनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा आत्महत्या किसानों ने नहीं की होती।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने आवारा पशुओं पर योगी सरकार को घेरा, बोले- अगर कुछ न हो सकता है तो कम से कम 'सांड सफारी' ही बना लें