
यूपी में 20 अप्रैल से खुल रहे उद्योग, सीएम योगी ने कहा परिस्थिति को देखते हुए खुद लें छूट के संबंध में निर्णय
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की चरमराई अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए केंद्र की गाइडलाइन जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (UP Government) आज से तमाम उद्योग और कारखाने शुरू कर रही है। आज से कई कर्मचारी अपने काम को लौटेगें। लॉकडाउन के बीच दी जाने वाली इस ढील को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी खुद लॉकडाउन में छूट के संबंध में निर्णय लें और शासन को अवगत कराएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से वीडीयो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 19 ऐसे संवेदनशील जिले हैं, जहां 10 या उससे अधिक कोरोना पॉजिटिव केस हैं। वहां के जिलाधिकारी विशेष सजगता और सतर्कता बरतते हुए निर्णय लें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह छूट हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में लागू नहीं होगी। वहां सिर्फ मेडिकल, स्वच्छता और डोर स्टेप डिलीवरी की ही अनुमति है।
न हो लॉकडाउन के मानकों का उल्लंघन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन होना चाहिए। इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि लॉकडाउन के मानकों का उल्लंघन न हो। जिला स्तर पर कुछ औद्योगिक गतिविधियों में छूट देने के संबंध में जिलाधिकारी जरूर मंडलायुक्त, एडीजी, आइजी, डीआइजी, एसएसपी, एसपी, जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी और उद्यमियों से विचार-विमर्श कर लें। भीड़ व अराजकता की स्थिति न पैदा हो पाए। एक्सप्रेसवे, हाईवे और अन्य निर्माण के संबंध में भी स्थानीय स्तर पर तय करें।
Updated on:
20 Apr 2020 09:57 am
Published on:
20 Apr 2020 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
