सीएम योगी ने सबसे पहले बहराइच के बाढ़ प्रभावित महसी क्षेत्र में हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गोंडा के बाढ़ प्रभावित करनैलगंज इलाकों का रुख कर वहां के हालातों का जायजा लिया। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर-खीरी बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं फर्रूखाबाद, कन्नौज, रायबरेली समेत कई जिले भी बाढ़ से प्रभावित हैं। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से एग्लिन-चरसड़ी तटबंध टूट गया है, जिसकी वजह से 36 गांवों में घाघरा का पानी घुस गया है। इस कारण गोंडा व बाराबंकी जिलों में तो हालत बेहद खराब हैं। प्रदेश में अबतक बारिश और बाढ़ के कहर से 175 की मौत हो चुकी है।