5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों के लिए आगे आई योगी सरकार, प्रतिमाह 4000 रुपए, रहने व पढ़ाई से लेकर शादी तक का उठाएगी खर्च

कोरोनावायरस संक्रमण (coronvirus in up) के कारण अपने मां-बाप को खो चुके बच्चों (Orpan) की मदद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आगे आए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

May 29, 2021

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ. कोरोनावायरस संक्रमण (coronvirus in up) के कारण अपने मां-बाप को खो चुके बच्चों (Orpan) की मदद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आगे आए हैं। सीएम ने ऐलान किया है कि ऐसे बच्चों को प्रतिमाह 4000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' के अंतर्गत यह सहायता दी जाएगी। जिन बच्चों की देखभाल करने के लिए या कोई केयरटेकर नहीं हैं, उन बच्चों को सरकार गोद लेगी। उनके रहने से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। ऐसे बच्चों के लिए सरकार बाल संरक्षण गृह में रहने की व्यवस्था करेगी। साथ ही अनाथ बालिकाओं की शादी के वक्त सरकार 1.01 लाख रुपए उपलब्ध कराएगी। स्कूल में पढ़ने वाले व व्यवसायिक शिक्षा लेने वाले बच्चों को टेबलेट व लैपटॉप भी उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक महामारी के दौर में अनाथ हुए 555 बच्चों को चिन्हित किया जा चुका है। वहीं सभी जिलों के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी का आदेश, शिक्षकों को समय से दिया जाए वेतन, लेटलतीफी पर होगी कार्रवाई

बाल संरक्षण गृह में रहने की होगी व्यवस्था-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऐसे अनाथ बच्चों के लिए घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण और उनकी देखभाल के लिए सरकार ने एक विशेष योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' के नाम से यह योजना संचालित होगी। इसमें जिन बच्चों ने अपने माता-पिता अथवा कानूनी अभिभावक को कोरोना महामारी के कारण खोया है, उन बच्चों के लिए यह योजना लागू होगी। 10 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे, जिनका कोई अभिभावक नहीं है, ऐसे बच्चों की केन्द्र सरकार की सहायता से सरकार द्वारा संचालित बाल संरक्षण गृह में रहने की व्यवस्था होगी।

ये भी पढ़ें- चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सीएम योगी का एलान, यूपी में नहीं बढ़ेगे बिजली के दाम

5 बाल संरक्षण गृह हैं संचालित-

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 5 ऐसे बाल संरक्षण गृह संचालित हैं, जिनमें इन बच्चों के लिए हर प्रकार की सुविधा, सुरक्षा, पालन-पोषण की पूरी व्यवस्था सरकार कर रही है।यह बाल गृह मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा और रामपुर में हैं। अवयस्क बालिकाओं को प्रदेश में केन्द्र सरकार की ओर से संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षित करने की व्यवस्था होगी।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से किया वर्चुअल संवाद, कोरोना तीसरी लहर व बरसाती बीमारियों से निपटने के दिए मंत्र

शादी के लिए सरकार 1.01 लाख रुपए-

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में हम 18 अटल आवासीय विद्यालय संचालित करने जा रहे हैं, जहां ऐसे बालक एवं बालिकाओं हेतु सभी व्यवस्थाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। जिन बालिकाओं ने अपने माता-पिता को खोया है, ऐसी बालिकाओं की शादी के लिए सरकार 1.01 लाख रुपए उपलब्ध कराएगी। स्कूल में पढ़ने वाले अथवा व्यवसायिक कोर्स करने वाले बच्चों को, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने पैरेंट्स व कानूनी अभिभावक को खोया है, उनके लिए लैपटॉप या टैबलेट की व्यवस्था की जाएगी।इससे बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा के साथ भी जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा