
CM Yogi TributeMahatma Gandhi 77th Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाली सड़क हनीमैन चौराहे पर सुबह 11 बजे ट्रैफिक सिग्नल रोक दिया गया। वाहन सवार कुछ देकर तक मौन धारण किये और उसके बाद सिग्नल ग्रीन कर दिया गया। इस तरह आज लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई।
महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ के जीपीओ पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनकी स्मृतियों को याद कर उन्हें नमन किया।
मुख्यम्नत्री योगी आदित्यनाथ पार्क में स्कूल के बच्चों के प्रस्तितु में शामिल हुए। ‘रघुपति राघव राजा राम’ जैसे भजन बच्चो ने प्रस्तुत किया। बच्चों के इस भजन ने माहौल को भावुक बना दिया। सीएम योगी ने कहा कि सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी उतना की प्रासंगिक है जितना स्वतंत्र संग्राम के समय था। युवाओं को महात्मा गांधी से प्रेरणा लेनी चाहिए।
संबंधित विषय:
Updated on:
30 Jan 2025 02:11 pm
Published on:
30 Jan 2025 01:58 pm

