आपको बता दें कि यूपी सीएम गोरखपुर को 5 दिनों के दौरे पर हैं। वैसे पूर्व में ही सीएम योगी ने नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा पूजा तथा मूर्ति विसर्जन जैसे त्योहारों के दौरान पुलिस अधिकारियों व प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने व आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे। इसके लिए उन्होंने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को त्योहारों के दौरान आयोजित कार्यक्रमों व जुलूसों की वीडियोग्राफी कराने के भी निर्देश दिए थे।