13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Update Today: ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 21 दिसंबर तक गिरेगा तापमान, लखीमपुर सबसे सर्द

IMD Alert: लखनऊ की सर्द रातों में सड़को पर पसरा है सन्नाटा, आने वाली कुछ दिनों में और बढ़ेगी ठण्ड, मौसम विभाग ने जारी चेतावनी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Dec 19, 2023

UP Weather Update

UP Weather Update

Weather Forecast: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है, रोज ठंडी हवाओं में सिरहन से महसूस होती है,सुबह घर से और ऑफिस रात के समय निकलते ही ठंडी बर्फीली हवाओं की वजह से हाथ शून्य हो जाते है।

Weather Update : घने कोहरे की चेतावनी

21-23 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश , पंजाब, हरियाणा , असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में और 20,21 और 22 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों, उत्तरी आंतरिक ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4-10 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

Lucknow Winters: लखीमपुर दिन में सबसे ठंडा रहा

प्रदेश में दिन का तापमान 20 डिग्री और 26.4 डिग्री के बीच रहा। लखीमपुर दिन के समय प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड हुआ। बहराइच में अपेक्षाकृत काफी कम ठंड रही।

Winters Update: 23 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के साथ साथ पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 22 और 23 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने के आसार है। वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी अग्रसरण के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठण्डी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसकी वजह से आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में औसतन 2°C गिरावट आने से सर्दी बढ़ने की संभावना है।अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट के आसार है।

गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ में रात का पारा करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।दिन के समय आसमान में घना बादल छाया रह सकता है । 19 और 20 दिसंबर को भी प्रदेश में हल्के छाए रह सकते हैं और न्यूनतम 9 डिग्री तो वहीं अधिकतम 22 डिग्री तक तापमान बने रहने की संभावना है। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से कम होने पर शीतलहर की आशंका जताई है।

आईये जानते है, क्या कहता है, यूपी का मौसम विभाग

यूपी मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन 22 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तो अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जा सकती है।इस दौरान कई स्थानों पर हल्के से मध्य कोर छाए रहने की संभावना है, वही दिसंबर माह के अंत तक कोल्ड डे की स्थिति के साथ कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है।
--