बरेली में जिस स्थान पर सावन माह, 2023 के दौरान बवाल हुआ था, वहां पर इस बार हिंदू-मुस्लिम एकता का मिसाल देखने को मिला। दो साल पहले थाना बारादरी क्षेत्र के अंतर्गत शहानूरी मस्जिद के पास बवाल हुआ था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। सावन के पहले दिन जल लेने जा रहे कांवड़ यात्रियों पर मुस्लिम समुदाय और स्थानीय लोगों ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की।