21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिसम्बर में कांग्रेस जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली सूची, महिलाओं को दिए जाएंगे 40 फीसद टिकट, दमखम के आधार पर होगा चयन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने वाली है। सूची इसी महीने जारी होगी। इसमें कांग्रेस महिलाओं को 40 फीसदी टिकट बांटेगी। पहली सूची में 100 से सवा सौ प्रत्याशियों के नाम होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
Congres Will Release First List of Candidates in December 2021

Congres Will Release First List of Candidates in December 2021

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने वाली है। सूची इसी महीने जारी होगी। इसमें कांग्रेस महिलाओं को 40 फीसदी टिकट बांटेगी। पहली सूची में 100 से सवा सौ प्रत्याशियों के नाम होने की संभावना है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चुनाव अभियान समिति के साथ बैठक की थी। बैठक में भी कई सदस्यों ने भी यह सुझाव दिया था कि टिकट जल्दी घोषित कर दिए जाएं। इसके लिए कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के लिए पार्टी की इलेक्शन स्क्रीनिंग कमेटी जोनवार बैठकें कर रही है। कमेटी उम्मीदवारों का रिकॉर्ड, फील्ड में उनकी सक्रियता और चुनाव लड़ने के उनके दमखम को देख परख रही है।

अभियान से देखी जा रही सक्रियता

09 व 10 अगस्त को कांग्रेस की ओर से चलाए गए प्रदेशव्यापी 'भाजपा गद्दी छोड़ो' अभियान और 19 से 21 अगस्त तक चले जय भारत महासंपर्क अभियान और प्रतिज्ञा यात्राओं में आवेदकों की सक्रियता व भागीदारी पर गौर किया जा रहा है। पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों में उनके योगदान का मूल्यांकन भी किया जा रहा है। इस आंदोलन के तहत कांग्रेस की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महंगाई, बेरोजगारी और सरकार की नीतियों के खिलाफ पांच किलोमीटर लंबा पैदल मार्च आयोजित किया गया था। वहीं जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वार्डों और ग्राम सभाओं में 75 घंटे के प्रवास के दौरान कई तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेना था।

ये भी पढ़ें:बिना टिकट यात्रा करने वालों से रेलवे की जबरदस्त कमाई, करीब 30 करोड़ का हुआ मुनाफा

ये भी पढ़ें: महंगा होगा गेहूं, चावल और दालें, तीनों कृषि कानून रद्द होने के बाद यूपी में मंडी शुल्क फिर लागू