गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा की सीटें हैं, इनमें कांग्रेस के 70 विधायक हैं। इससे पहले करीब एक महीने पहले सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली में विधायकों का इसी तरह का शक्ति प्रदर्शन करवाया था, जिसके बाद सीएम बदले जाने का विवाद लगभग थम गया था। लेकिन एक बार फिर अचानक विधायकों का दिल्ली आने का सिलसिला शुरू हो गया है, ऐसे में फिर से ये चर्चा जोर पकड़ रही है।