4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi की मां हीराबेन के स्वास्थ के लिए चारों ओर प्रार्थना-दुआएं, प्रियंका गांधी ने किया Tweet

पीएम मोदी की मां हीराबेन के जल्द स्वास्थ होने के लिए ट्विटर पर संदेश भेजे जा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर हीराबेन के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Kamta Tripathi

Dec 28, 2022

पीएम मोदी की मां हीराबेन के स्वास्थ के लिए चारों ओर प्रार्थना-दुआएं, प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन के स्वास्थ्य की दुआ को लेकर यूपी प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का ट्वीट

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की सेहत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद से ट्विटर पर संदेश भेजे जा रहे हैं। देश ही नहीं बाहरी देश के प्रभावशाली लोग ट्विटर पर संदेश भेज रहे हैं। हर कोई पीएम नरेंद्र मोदी की मां की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा है।


यूपी प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजा है। जिसमें कहा है, ' ट्विटर पर इस समय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।'

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी की मां की तबियत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती

ट्विटर पर हीराबेन की सलामती की दुआ
पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने की जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से फैली है। ट्विटर पर यूजर्स हीराबेन की सलामती की दुआ कर रहे हैं। ट्विटर पर पीएम मोदी की मां हीराबेन के स्वास्थ्य की दुआ करने वालों में भाजपा नेताओं के अलावा विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद : बीमार मां से मिले PM मोदी, राहुल गांधी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ
राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा, 'एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनंत और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।'

यह भी पढ़ें : गुजरात चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग से पहले PM मोदी ने मां का लिया आशीर्वाद; देखें तस्वीरें

भाजपा नेता कर रहे सामूहिक प्रार्थना
भाजपा नेता मंदिरों और सामूहिक रूप से प्रार्थना कर पीएम मोदी की मां हीरा बा के लिए जल्द स्वास्थ्य होने की दुआ मांग रहे हैं। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती है उनकी हालत स्थिर है।

Story Loader