13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की नई लिस्ट, इस कैंडिडेट का कटा टिकट, अनुप्रिया पटेल की मां यहां से लड़ेंगी चुनाव

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मदीवारों की एक और सूची जारी कर दी है, जिसमें यूपी के 9 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Apr 13, 2019

congress list

congress list

लखनऊ. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मदीवारों की एक और सूची जारी कर दी है, जिसमें यूपी के 9 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल को गोंडा से उम्मीदवार बनाया है। अपना दल कृष्णा पटेल के गुट ने बीते माह ही कांग्रेस से गठबंधन किया था, जिसके बाद यह तय हो गया था कि कृ्ष्णा पटेल को गोंडा से टिकट दिया जाएगा। अपना दल के संस्थापक रहे डॉ सोनेलाल पटेल की मौत के बाद से ही पार्टी को लेकर उनकी पत्नी कृष्णा पटेल और बेटी अनुप्रिया पटेल में मनमुटाव देखने को मिला है। जहां अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाला गुट केंद्र और राज्य की सत्ता में काबिज भाजपा के साथ है, तो वहीं कृष्णा पटेल गुट अब कांग्रेस के साथ है।

इनका कटा टिकट-

इसी के साथ कांग्रेस ने मोहनलालगंज सीट पर पूर्व सांसद रामशंकर भार्गव की जगह पूर्व मंत्री आर के चौधरी को मैदान में उतारा गया है। वहीं अम्बेडकरनगर से उम्मीद सिंह निषाद, बस्ती से किशोर सिंह, सलीमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत प्रताप कुशवाहा, चंदौली से शिव कन्या कुशवाहा व भदोही से रामाकांत यादव को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। इसी के साथ कांग्रेस यूपी में अब तक 62 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

देखें कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की सूची-

ओमवति देवी जाटव - नगीना (सुरक्षित)
राजबब्बर - फतेहपुर सिकरी
जफर अली नकवी - खीरी
कैसर जहां - सीतापुर
मंजरी राही- मिश्रिख
डां. संजय सिंह - सुलतानपुर
रत्ना सिंह - प्रतापगढ़
श्रीप्रकाश जायसवाल - कानपुर
राकेश सचान - फतेहपुर
सावित्रीबाई फुले - बहराइच
परवेज खान - संतकबीरनगर
कुश सौरभ - बांसगांव
पंकज मोहन सोनकर - लालगंज
ललितेश पति त्रिपाठी - मिर्जापुर
भगवती प्रसाद चौधरी - राबर्ट्सगंज
सोनिया गांधी - रायबरेली
राहुल गांधी - अमेठी
इमरान मसूद - सहारनपुर
सलीम इकबाल शेरवानी - बदायूं
जितिन प्रसाद - धौरहरा
अनु टंडन - उन्नाव
सलमान खुर्शीद - फर्रुखाबाद
राजाराम पाल - अकबरपुर
बृज लाल खबरी - जालौन (एससी)
निर्मल खत्री - फैजाबाद
आरपीएन सिंह - कुशीनगर
हरेंद्र मलिक - कैराना
नसीमुद्दीन सिद्दीकी - बिजनौर
अरविन्द सिंह चौहान - गौतम बुद्ध नगर
चौधरी बृजेन्द्र सिंह -अलीगढ़
बाल कृष्ण चौहान - घोसी
हरेंद्र अग्रवाल - मेरठ
प्रीतम लोधी - हमीरपुर
तनुज पुनिया - बाराबंकी
डॉली शर्मा - गाजियाबाद
बंसी लाल पहारिया - बुलंदशहर (एससी)
सचिन चौधरी - अमरोह
इमरान प्रतापगरिया - मुरादाबाद
त्रिलोकीराम दिवाकर - हाथरस
प्रीता हरित - आगरा
प्रवीण एरोन - बरेली
वीरेंदर कुमार वर्मा - हरदोई
बाल कुमार पटेल - बाँदा
महेश पाठक - मथुरा
कुंवर सर्वराज सिंह - आंवला
गिरीश चंद्र पासी - कौशाम्बी
संजय कपूर - रामपुर
अशोक दोहरे - इटावा (एससी)
सुप्रिया श्रीनेत - महराजगंज
मेजर जे.पी. सिंह- संभल
एडवोकेट शिव शरण कुशवाहा - झाँसी
पंकज निरंजन - फूलपुर
नियाज़ अहमद - देवरिया

आरके चौधरी- मोहनलालगंज
उम्मेद सिंह निषाद- अम्बेडकरनगर
कृष्णा पटेल- गोंडा
किशोर सिंह- बस्ती
राजेश मिश्रा- सलीमपुर
देवव्रत मिश्रा- जौनपुर
अजीत प्रताप कुशवाहा- गाजीपुर
शिवकन्या कुशवाहा- चंदौली
रामाकांत यादव- भदोही