5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एएमयू विवाद पर बोले शशि थरूर- बीजेपी सरकार ने अभी तक क्यों नहीं हटाई जिन्ना की तस्वीर….

एएमयू विवाद पर बोले शशि थरूर- बीजेपी सरकार ने अभी तक क्यों नहीं हटाई जिन्ना की तस्वीर....

2 min read
Google source verification
aa

लखनऊ. आॅल इंडिया प्रोफेशल कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में चल रहे विवाद को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा- जिन्ना की तस्वीर वहां 1938 से है। यूपी में पहले भी बीजेपी सरकार बनी थी, केंद्र में भी बनी थी लेकिन पहले इसे क्यों नहीं हटाया गया। सारे विवाद इस सरकार में ही क्यों हो रहे हैं।

दिखा शायराना अंदाज

राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में शशि थरूर का शायराना अंदाज भी दिखा। वह बोले- "हजारों ख्वाइशें ऐसी कि हर ख्वाइश से दम निकले, हम पैसे निकालने निकले तो हर एटीएम खाली निकले " अपनी अंग्रेज़ी के लिए मशहूर माने जाने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जब हिंदी में शायरी के जरिए बीजेपी सरकार पर तंज कसा तो पूरा हॉल ही तालियों से गूंज उठा।

अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने शायरी से ही की। वह बोले- किया तबाह तो दिल्ली ने भी बहुत 'बिस्मिल' मगर ख़ुदा की क़सम लखनऊ ने लूट लिया। उन्होंने लखनऊ की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा हालातों को लेकर केंद्र सरकार पर कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। इसके अलावा प्रोफेशनल्स की राजनीति में क्या उपयोगिता है इस पर अपने विचार रखे।

प्रोफेशनल्स का राजनीति से जुड़ना बेहद जरूरी

आज के दौर में देश को जरूरत है सही दिशा की, जो कि मौजूदा सरकार नहीं दे पा रही है। ऐसे में प्रोफेशनल्स का राजनीति से जुड़ना बेहद जरूरी है। रविवार को राजधानी में आॅल इंडिया प्रोफेशल कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ये बात कही। प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि थरूर ने इस दौरान ये भी कहा कि बिना प्रोफेशनल्स को जोड़े व्यवस्था परिवर्तन नहीं किया जा सकता।

विचार रखने से ही नए आइडिया आएंगे


प्रोफेशनल कांग्रेस की यूपी चैप्टर की अध्यक्ष डाॅ अमिता सिंह ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर बिना चर्चा किए समाधान नहीं निकल सकता। विचार अलग अलग होना बेहद जरूरी है तभी कुछ नए आइडिया निकलते हैं। एआईपीसी का उद्देश्य हर प्रोफेशन के लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है। डॉ. अमीता सिंह ने बताया कि हर तरह के प्रफेशनल्स मौजूद हैं। इसमें डॉक्टर से लेकर वकील, प्रफेसर से लेकर रिसर्च स्कॉलर तक शामिल हैं।

'कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस की सरकार'

इससे पहले प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान डाॅ.थरूर ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ही जीतेगी। किसी को भी कर्नाटक को लेकर कोई शंका नहीं है। 95% वादे वहां पूरे हुए हैं। योगी के कर्नाटक में कैॆपेन से बीजेपी को कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने पी.चिदबंरम पर बीजेपी द्वारा लगाए आरोपों के जवाब मे कहा कि डिफेंस मिनिस्टर रफेल पर क्यों चुप हैं। वह डिफेंस के बजाए आर्थिक मुद्दों पर बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में भगवाकरण करने की कोशिश की जा ही है। बीजेपी फ्रीडम आॅफ एक्सप्रेशन में विश्वास नहीं करती।