29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजम खान के सहारे मुस्लिमों को साधने में जुटी कांग्रेस, सपा नेता से जेल में मिलने जाएंगे अजय राय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार ने गलत तरीके से आजम खां को निशाना बनाया है। ऐसे में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक वरिष्ठ नेता के साथ हुए उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस खड़ी है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Oct 25, 2023

 Congress president Ajay Rai will go to meet SP leader Azam Khan in jail

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और सपा के बीच रार बढ़ती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दूसरे पर खुलकर प्रहार कर रहे हैं। वहीं, गुरुवार को अजय राय अपने टीम के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान से मिलने सीतापुर जेल जाएंगे।

दरअसल, कांग्रेस लगातार अल्पसंख्यक नेताओं को जोड़ने के अभियान में लगी है। इसी कड़ी में अजय राय की यह मुलाकात जोड़कर देखी जा रही है। हालांकि, अजय राय का कहना है कि भाजपा सरकार ने गलत तरीके से आजम खां को निशाना बनाया है। ऐसे में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक वरिष्ठ नेता के साथ हुए उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस खड़ी है। आजम खां के साथ अन्याय हो रहा है।

भाजपा सरकार बदले की भावना से सपा पर कर रही मुकदमे
अजय राय शाह शराफत दरगाह के सज्जादानशीन मोहम्मद सकलैन मियां के निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। यहां से लौटते समय उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आजम खान सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हैं। भाजपा सरकार उन पर द्वेषवश और बदले की भावना से मुकदमे कराती आ रही है। वह भले ही सपा के नेता हैं मगर कांग्रेस उनके प्रति संवेदना रखते हुए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उनके लिए हर लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस मुस्लिमों का पुराना घर है।

बरेलवी उलमा और आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी मुस्लिमों से अपील कर चुके कि सपा का विकल्प तलाशें। इस पर अजय राय ने कहा, मौलाना से आग्रह करेंगे कि वह कांग्रेस के पक्ष में अपील करें।

यह भी पढ़ें: लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने तवांग में की 'शस्त्र पूजा', बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ मनाया दशहरा