15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने कराया देश का अपमान: कांग्रेस

भाजपा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के बयान पर घोर निन्दा

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ritesh Singh

Aug 30, 2016

Congress party

Congress party

लखनऊ. भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने विदेशी सैलानियों के लिए ड्रेस कोड की एडवाइजरी जारी करके इस देश का अपमान कराया है। प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने अपने जारी बयान में कहा कि आश्चर्य तो यह है कि संस्कृति के उन्नयन की जिम्मेदारी उठाने वाले मंत्री को यह भी नहीं मालूम कि यह देश हमेशा-हमेशा से (अतिथि देवो भव) में आस्था रखता चला आ रहा है। विदेशी सैलानी को अतिथि मानकर उसे हम देवता की श्रेणी में रखते हैं। वे क्या खायें क्या पहनें, पर कोई राय देना हमारी परिधि में नहीं है।

इस तरह की सलाह केवल देश की संस्कृति का मजाक बनाती है और जिस विभाग के डॉ. शर्मा मंत्री हैं उस विभाग को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाय।
उन्होंने कहा कि क्या सिर्फ महिलाओं के लिए ड्रेस कोड होता हैं । पुरूषों के लिए नहीं? सारी दुनिया में नर-नारी समता का आन्दोलन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में इस तरह का बेतुका बयान नारियों के प्रति इस मंत्री की तुच्छ मानसिकता का परिचायक है।

ये भी पढ़ें

image