
2024 Lok Sabha elections
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार से ऊब चुकी है। अब बदलाव की बयार शुरू हो गयी है जो 2024 में मोदी सरकार को हटा देगी। उन्होंने यह बात सातवें दिन शुरू हुई 'यूपी जोड़ो यात्रा' के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं, किसानों को आय नहीं, महिलाओं को सुरक्षा नहीं, दलित और पिछड़ों को हक नहीं, सिर्फ कोरी बातों के सिवाय इस डबल इंजन की सरकार के पास कुछ नहीं है। आज की यात्रा में दिल्ली से राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जब बदलाव की आहट देता है, तो दिल्ली का तख्त बदल जाता है और आपकी संख्या और उत्साह उसी बदलाव का संकेत दे रही है। कांग्रेस की यह यात्रा डिप्टी गंज चौराहा से बारादरी चर्च, कमल टाकीज चौक, डहरिया, लालबाग माता मंदिर, गवर्नमेंट कॉलेज चौक, जामा मस्जिद चौक, हुडा चौक, संभल चौक से होते हुए कोहिनूर चौराहे तक आयी।
Published on:
27 Dec 2023 03:18 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
