7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपकी गाड़ी है पुरानी तो न हों परेशान, वो बन जाएगी इलेक्ट्रिक कार

केवल 64 रुपए में सौ किलो मीटर की दूरी तक चलेगी कार...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Nov 21, 2017

Convert your Old Petrol or Diesel Car to an Electric car hindi news

अगर आपकी गाड़ी है पुरानी तो न हों परेशान, बन जाएगी इलेक्ट्रिक कार

लखनऊ. अगर कार पुरानी हो गई है तो आपको जरा भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी कार को एक बार फिर नया रूप दे सकते हैं। आप अपनी पुरानी पेट्रोल-डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में बदल सकते हैं। इस कार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इससे वायु और ध्वनि प्रदूषण काफी हद तक कम हो जाएगा।

वैज्ञानिकों का कमाल

दरअसल देहरादून स्थित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (सीएसआईआर-आईआईपी) के वैज्ञानिकों बड़ा कमाल कर दिखाया है। सीएसआईआर-आईआईपी के वैज्ञानिकों ने तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद पेट्रोल-डीजल से चलने वाली पुरानी कारों पर इलेक्ट्रिक सिस्टम फिट करने में सफलता पा ली है। आईआईपी की डेमो यूनिट में पुरानी कार पर किए गए टेस्ट से मिले आकंड़े काफी अच्छे रहे हैं।

ये कार आपकी जेब का भी रखेगी ख्याल

वैज्ञानिकों की अगर मानें तो बिजली और सौर ऊर्जा से चार्ज होकर चलने में सक्षम ऐसी कार आम आदमी की जेब का ख्याल रखेगी। जानकारी के मुताबिक कार के शुरुआती टेस्ट के रिजल्ट काफी अच्छे रहे हैं। यह कार पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है, जो सौर ऊर्जा और बिजली से चार्ज हो सकती है। इस कार की एक और खास बात ये है कि धुआं तो छोड़िए इससे आवाज भी नहीं आएगी। साथ ही बिजी शहरी इलाकों में डीजल पेट्रोल की जगह पर ऐसी कारें चलने से प्रदूषण का स्तर भी काफी कम हो जाएगा। इस कार में कोई गियर नहीं होंगा और चलाने में पूरी तरह सुविधाजनक होगी। साथ ही अगर आप चाहें तो बैटरी और मोटर बदल कर आप इस कार कीकी क्षमता भी बढ़ा सकते हैं। वैज्ञानिकों की अगर मानें तो डेमो कार पर सिर्फ डेढ़ लाख की लागत आई है। प्रोडक्शन बढ़ने पर लागत कई गुना कम हो जाएगी।

कार की खासियत

इस कार में इलेक्ट्रिक इंजन लगने से केवल 64 रुपए में सौ किलो मीटर की दूरी तक की जा सकेगी। जो डीजल और पेट्रोल के मुकाबले काफी किफायती साबित होगा। इस कार में 48 वोल्ट का इंजन लगा है जिसे फुल चार्ज होने में 12 घंटे लगेंगे। ये कार 42 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। साथ ही एक बार चार्ज करने पर आप इस कार से 30 किलो मीटर चल सकेंगे।